(G-वार्ता)
बाजपुर। वन्नाखेड़ा चौराहे की चारों रोडो पर दुकानदारों द्वारा अवैध रूप से दुकानों का आगे सामान रखकर अतिक्रमण कर रखा है जिसकी वजह से आए दिन दुर्घटनाओं का सबब बनता जा रहा है।जी20 सम्मेलन को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और अवैध अतिक्रमण कार्यों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है वन्नाखेड़ा में अतिक्रमण की सूचना मिलते ही एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट बन्नाखेडा चौकी इंचार्ज भगवान गिरी गोस्वामी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और एसडीएम द्वारा अतिक्रमण कार्यों को तुरंत ही अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए अन्यथा जिन दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और अतिक्रमण हटाने को लेकर जो भी खर्चा आएगा उन दुकानदारों से बसूला जाएगा। एसडीएम राकेश तिवारी के निर्देश पर जी20 सम्मेलन को लेकर राजस्व विभाग लोक निर्माण विभाग विद्युत विभाग सहित अन्य विभाग अपने कार्यों को करने में जुट गया।बता दें इस रोड पर उपखनिज के भार वाहन 6 टायरा, 10 टायरा 18 टायरा 22 टायरा आदि लोडेड खनके वाहन यहां से गुजरते हैं अतिक्रमण अधिक होने की वजह से एक्सीडेंट की घटनाएं बढ़ती जा रही है।वन्नाखेड़ा वासियों की अतिक्रमण हटाने की मांग पर एसडीएम ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया।
