राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

सपनों की उड़ान कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

(G-वार्ता)

रूद्रपुर। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सिद्धा के प्रांगण में शुक्रवार को सपनों की उड़ान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि प्रेम सिंह टुरना ने अपने संबोधन में विद्यालयों के हित में कार्य करते रहने का आश्वासन दिया। व उनके द्वारा समूह गान में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सिद्धा की छात्र-छात्राओं तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली उच्च प्राथमिक विद्यालय तपेड़ा की छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही मुख्य अतिथि टुरना द्वारा राजकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक सिद्धा के प्रांगण में मिट्टी पटान का कार्य कराने का भी आश्वासन दिया गया, एवं उनके द्वारा सपनों की उड़ान कार्यक्रम में सम्मिलित सभी बच्चों के लिए फल वितरण किया गया।

समापन अवसर पर कार्यक्रम संयोजक न्याय पंचायत समन्वयक जसोद सिंह मेहता द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।  

जसोद मेहता ने बताया कि कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा सपनों का चित्र, कुर्सी दौड़ कविता पाठ, टीएलएम प्रदर्शन, विज्ञान मॉडल आदि का प्रदर्शन दिखाया गया। मंच संचालन की भूमिका में खिलानंदा अटवाल रहे।

इस अवसर पर राधे सिंह राणा, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष दिनेश सिंह, राजीव चौहान, रमाकांत आचार्य, गुरुसरन सिंह, सोबरन सिंह राणा, सूूज सक्सेना उपस्थित रहे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़