राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनें

(G-वार्ता)

बाजपुर।ग्राम बरहैनी में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग उत्तराखण्ड द्वारा एस.एच.जी. की 18 महिलाओं को 38 मौन बाॅक्स ;मधुमक्खीद्ध 80 प्रतिशत सब्सिडी के साथ वितरित किए गए। भाजपा मंडल अध्यक्ष बिट्टू चैहान ने कहा कि  क्षेत्रवासी सरकार की इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनें। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उमा जोशी ने कहा कि यह एक ट्रायल है, यदि महिलाएं इसे रोजगार के रूप में अपनाएंगी तो हर गांव में इसकी ट्रेनिंग के कैंप लगाकर उनको यह लाभ दिलवाया जाएगा। इस मौके पर डाॅ. मोहन चंद्र पांडे, एसएचआई के.एल. सागर, सहायक विकास अधिकारी कमलजीत कौर, ग्राम प्रधान संदीप कुमार, कन्नू जोशी, रमेश पांडे, गुरबख्श सिंह, दलविंदर सिंह रंधावा, मोहन सिंह, विरेंद्र सिंह बिष्ट आदि थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़