(G-वार्ता)
बाजपुर। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बाइक चोरी का खुलासा करते हुए बताया दो बाइके बरामद करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां उन्हें उप कारागार जेल हल्द्वानी भेजा गया।कोतवाल परवीन सिंह कोश्यारी ने बताया बाइक चोरी के खुलासे के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया।जिसमें मुखबिर की सूचना पर एसआई प्रकाश चंद टम्टा ने पुलिस टीम के साथ 2 फरवरी को चकरपुर के पास चार अभियुक्तों टीचर कॉलोनी निवासी सिकंदर पासी पुत्र राजेंद्र पासी पहाड़ी कॉलोनी निवासी तारा सिंह उर्फ गोपी पुत्र खुशाल सिंह केशोंवाला निवासी अरुण सिंह पुत्र दिलबाग सिंह ग्राम चकपुर निवासी चंदन सिंह पुत्र सुरेंद्र पाल को घेराबंदी कर दो मोटरसाइकिल प्लैटिना हीरो डीलक्स के साथ दबोच लिया गया। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की घटना को लेकर पूरी सतर्क है और पुलिस उस पर गंभीरता से काम कर रही है अन्य बाइक चोरी हुई।शेष बाइक की शीघ्र ही अभियुक्तों के साथ बरामद की जाएंगी।अन्य मोटरसाइकिल चोरी उनके घटना में महत्वपूर्ण सुराग मिले जिस पर पुलिस तेजी के साथ काम कर रही है शीघ्र ही बाइक चोरी की घटना से पर्दाफाश किया जाएगा। पुलिस टीम में एसएसआई विक्रम सिंह धामी एसआई प्रकाश चंद टम्टा एसआई देवेंद्र सिंह कांस्टेबल जरनैल सिंह, कृष्णा नेगी,जगदीश कोठियाल, हरीश नेगी आदि मौजूद थे।
