राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

छोटा हाथी व चोरी के माल के साथ एक गिरफ्तार

(G-वार्ता)

बाजपुर। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने चोरी का खुलासा करते हुए बताया महेशपुरा निवासी बलवंत सिंह पुत्र सुच्चा सिंह ने 22 फरवरी को तहरीर दी थी दुकान में रखा गटर लोहा कट्टा पीटने वाला टेक्टर टोली की हैरो चोरी कर ली है। चोरी का खुलासा करने के लिए दोराहा चौकी इंचार्ज देवेंद्र राजपूत कांस्टेबल कृष्ण नेगी एसओजी कांस्टेबल खीम सिंह ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए मुखबिर की सूचना पर चोरी में प्रयुक्त वाहन छोटा हाथी सहित पृथ्वीपुर थाना कैमरी बिलासपुर निवासी भूपेंद्र कुमार 26 वर्षीय पुत्र राम कुमार को चोरी के माल के साथ लेबड़ा पुल से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां उप कारागार जेल हल्द्वानी भेजा गया है। पुलिस टीम में एसआई देवेंद्र राजपूत कांस्टेबल कृष्णा नेगी,राजेश नाथ एसओजी कांस्टेबल खीम सिंह आदि मौजूद थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़