राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

नेत्र दान महा दान: जाते जाते भी दो लोगों को नेत्र ज्योति दे गई माता स्वर्गीया शांति देवी जी

(G-वार्ता)

रूद्रपुर। इंदिरा कॉलोनी गली नंबर 4 निवासी श्री राजेंद्र जुनेजा एवं हरीश जुनेजा जी की पूजनिया माता शांति देवी जी प्रभु चरणों में लीन हो गईं। भारत विकास परिषद शाखा रुद्रपुर के द्वारा संपर्क करने पर  परिवार द्वारा नेत्रदान के लिए अपनी सहमति दी गयी। मुरादाबाद के सी एल गुप्ता नेत्र चिकित्सालय की टीम के द्वारा नेत्रदान का यह पुण्य कार्य करवाया गया। नेत्रदान के समय भारत विकास परिषद शाखा रुद्रपुर के अध्यक्ष दीपक अरोरा, परिवार से श्री राजेंद्र जुनेजा हरीश जुनेजा सीमा , सतपाल राजेंद्र अरोरा जी एवं परिवार के अन्य लोग, आदि उपस्थित रहे भारत विकास परिषद नेत्रदाता परिवार का हृदय से आभार व्यक्त करता है। स्वर्गीया माता जी के नेत्रों से दो लोगों को नेत्र ज्योति मिल सकेगी। नेत्र दान करके माता जी हमेशा के लिए अमर होगई।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़