राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

सरकारी संपत्ति से होल्डिंग, पोस्टर, बैनर हटाए

रामनगर ढिकुली जी20 सम्मेलन मैं विदेशी मेहमानों के लिए दुल्हन की तरह सजाने का प्रयास किया जा रहा

(G-वार्ता)

बाजपुर। तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट ने कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी पालिका प्रशासन एवं राजस्व विभाग को साथ लेकर रामनगर जिला नैनीताल आयोजित होने वाली जी20 सम्मेलन लेकर डीएम युगल किशोर पंत द्वारा निर्देश पर दोराहा बाजपुर मैं जितने भी सरकारी संपत्ति पर होल्डिंग पोस्टर बैनर बगैरा लगे हैं उन को हटाया जाए सुगंध यातायात व्यवस्था करने के लिए कार्य किए जा रहा है।उन्होंने बताया

विदेशी मेहमानों की मेहमान नवाजी के लिए प्रशासन ने कवायद शुरु कर दी हैं।कनेक्टिविटी की जांच हेतु पंतनगर एयरपोर्ट से रुद्रपुर–गदरपुर–दोराहा–बाजपुर-केशोवाला वन्नाखेड़ा –बेलपड़ाव–रामनगर होते हुए ढिकुली तक सड़क वव्यवस्थाओं का सुधारने का काम तेजी से किया जा रहा है।विगत 25 फरवरी को

रामनगर नैनीताल आयोजित होने वाली जी 20 सम्मेलन मैं चीफ साइंटिफिक एडवाइजर्स की बैठक में भाग लेने के लिए आने वाले विदेशी मेहमानों की मेहमान नवाजी के लिए मंडलायुक्त दीपक रावत ने डीआईजी नीलेश आनंद भरणे डीएम युगल किशोर पंत सहित प्रशासनिक अमले के साथ पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, स्वच्छता, रुकने आदि की व्यवस्थाओं जायजा लिया था। उन्होंने बाजपुर रेलवे फाटक पर सौ-सौ मीटर का दोनों तरफ डिवाइडर बनाने के निर्देश दिए हैं।कमिश्नर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मनसा के अनुरुप सभी व्यवस्थाएं वर्ल्ड क्लास लेवल की होनी चाहिए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सुरक्षा मानकों के साथ ही सभी व्यवस्थाएं चाकचोबंद हों।उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि निरीक्षण के दौरान जो भी कमियां सामने आई है, उनका प्रॉपर डॉक्यूमेंटेशन करते हुए कमियों को दूर किया जा रहा है। इस मौके पर नायाब नजीर मोहम्मद उमर,कानूनगो धन सिंह कानूनगो श्रुति कुमार,महिपाल सिंह,मुर्तजा अली,सीताराम तिवारी आदि कर्मचारी मौजूद थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़