(G-वार्ता)
बाजपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय बाजपुर में सपा के प्रदेश अध्यक्ष शंभु पोखरियाल प्रदेश उपाध्यक्ष दिलवर सिंह रावत प्रदेश मीडिया प्रभारी कुलदीप शर्मा प्रदेश प्रवक्ता महावीर सिंह के प्रथम बार आगमन पर अरविंद यादव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के अरविंद यादव ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। आने वाले लोकसभा एवं नगरपालिका चुनावों को लेकर सपा प्रदेश अध्यक्ष शंभू पोखरियाल ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव की रणनीति तैयार की।उन्होंने कहा आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करते हुए कहां है उत्तराखंड में पांचों सीटों पर सपा अपने दम पर चुनाव लड़ेगी इसके साथ ही नगर पालिका नगर निगम चुनावों में भी सपा अपने दम पर चुनाव लड़ेगी सभी प्रदेश के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी चुनावों की तैयारी में जुट गई है इसके साथ ही उन्होंने कहा हर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्हें जागरूक करने का काम किया जा रहा है सरकार की गलत नीतियों को लेकर जनता के सामने जाया जा रहा है।इस मौक़े पर रवि छाबडा,अमित कुमार,धनराज भारती,अरविंद दिवाकर,उज्ज्वल सिंह,कुलदीप सिंह,सोनू राणा,राहुल यादव,विशाल यादव,आकाश यादव मो.नईम,दीपक कुमार,गोलू,अर्जुन, हर्षित,गौरव आर्य,परवेज़ आज़म आदि साथी मौजूद रहे।
