(G-वार्ता)
बाजपुर। पूर्व राज्य दर्जा मंत्री हरमिंदर सिंह ढिल्लन उर्फ लाडी बने चेयरमैन, किसान कांग्रेस,उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी।कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव,सांसद केसी वेणुगोपाल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे की संस्तुति पर बनाया गया। उन्होंने अपने बनाए जाने पर हरमिंदर सिंह लाडी ने प्रदेश के किसानों की हर तकलीफ और परेशानी को मुकम्मल रुप से उठते हुए समस्याओं का समाधान करने की भी बात की है।उन्होंने किसानों का, गन्ना सहित बाजपुर के 20 गावो का भूमि विवाद धान मूल्य, बीती आपदा में हुए नुकसान जैसे मुद्दों पर गंभीरता से आवाज उठाने की बात कही।
उन्होंने जल्दी प्रदेश भर में कमेटियों का गठन कर, किसानों को कांग्रेस के साथ जोड़ने, पार्टी को मजबूत बनाने की भी बात कही।इस बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने नेता प्रतिपक्ष यशपाल नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य सहित केंद्रीय व प्रदेश कांग्रेस हाई कमान का आभार व्यक्त किया। बधाई देने वालों में जितेंद्र शर्मा,अनिल सत्यवान गर्ग,राजकुमार,सरिता देवी,सुरेशी शर्मा,महिपाल सिंह यादव,बब्बू सैफी,अराज सिंह संधू,रेशम यादव,सिंह स्वरूप भारती,तनवीर खान,जैदी खान, साबिर,आशु मेहरा,पवन शर्मा,डीके जोशी,अभिषेक तिवारी,नितिन बिष्ट, निसार अहमद,सादिक हुसैन,नवदीप सिंह आदि मौजूद थे।
