राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

विधायक शिव अरोरा ने दिवंगत उत्तराखंड की बेटी अंकिता को दी श्रद्धाजंलि

(G-वार्ता)

रुद्रपुर।अंकिता भंडारी की हत्या पर आज विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकताओ द्वारा डी डी चौक पर उनके चित्र के समक्ष  कैंडल  जलाकर बिछड़ी हुई आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना कर श्रद्धाजंलि दी । इस दोरान विधायक शिव अरोरा ने कहा उत्तराखंड की बेटी अंकिता की मर्मम हत्या से पूरे उत्तराखंड को झकझोर दिया है। इस घटना से सभी आहत हुए हैं और ऐसी घटना को अंजाम देने वाले लोगो को प्रदेश की धामी सरकार बख्शने वाली नही है। विधायक ने कहा ऐसे लोग का समाज मे कोई स्थान नही है और इस घटना की जितनी निंदा की जाये कम है। निश्चित रूप से हमारी उत्तराखंड की बेटी को न्याय मिलेगा हमारी प्रदेश सरकार दिवंगत अंकिता के परिवार के साथ खड़ी है और ऐसे घटिया सोच वाले लोगो का बहिष्कार करना चाहिए जिन्होंने  देवभूमि को शर्मसार किया है। विधायक शिव अरोरा ने कहा आज श्रद्धाजंलि के माध्यम से हम सभी अंकिता की आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना करते हैं और प्रदेश सरकार ऐसे हत्यारो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही  कर रही है। जिससे भविष्य में ऐसी सोच रखने वाले लोग के अंदर भय का वातावरण होगा । इस दौरान सुशील यादव, राकेश सिंह, भारभूषण चुघ, के के दास,मनीष शुक्ला , सुनील यादव, श्वेता मिश्रा, फरजाना बेगम, शालनी बोरा,राजेश जग्गा, योगेश वर्मा, राधेश शर्मा, रोशन अरोरा, सत्यपाल गंगवार, निमित शर्मा, संजीव शर्मा, बिट्टू शर्मा, बबलू सागर,राजेन्द्र राठौर,  आदि लोग मौजूद रहे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़