(G-वार्ता)
गदरपुर। विकासखंड गदरपुर में ग्राम प्रधान पद के हुए उप चुनाव की मतगणना के बाद नीलम रानी ने अपने प्रतिद्वंदी कंचन को 647 मतो से हराकर भारी मतो से विजयी प्राप्त की। चुनाव अधिकारी द्वारा नीलम रानी को प्रमाण पत्र भी दिया गया।
विकास खंड गदरपुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत रफीनगर के ग्राम प्रधान के उप चुनाव के लिए 27 जून को मतदान हुआ था। जिसमे 1108 मतो में से 720 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। मंगलवार को विकास खंड कार्यालय में चुनाव अधिकारी/खंड विकास अधिकारी शेखर जोशी की देखरेख में सुबह आठ बजे मतगणना प्रारम्भ हुई। मतगणना समाप्त होने के बाद नीलम रानी को 710 वोट प्राप्त हुए जबकि कंचन को 53 मत, 10 मतपत्र निरस्त किये गये। नीलम ने 647 से विजय हासिल की। विजयी प्रत्याशी नीलम रानी को चुनाव अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र भी दिया गया। मतगणना के दौरान थाना प्रभारी विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में पुलिस की कड़ी व्यवस्था की गयी। मतगणना में मतगणना पर्यवेक्षक मो. आलम, योगेश कुमार उपाध्याय, राजपाल चौहान, आनन्द सिंह, रविन्द्र उपाध्याय के अलावा पुलिस टीम द्वारा सहयोग दिया गया।
