(G-वार्ता)
रुद्रपुर। रम्पुरा क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हो रहे झगड़े की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मी पर हमले के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। बता दें पुलिस के मुताबिक शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि रम्पुरा शिव मंदिर के पास दो पक्षों में विवाद हो रहा था। सूचना पर रम्पुरा चैकी में तैनात कांस्टेबल बृजेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे गए। इस दौरान उन्होंने विवाद कर रहे लोगो को समझाबुझाकर मामला शांत करा दिया। इसी बीच वहां पर सात-आठ युवक वहां पहुंच गए और गालीगलौज करते हुए कांस्टेबल बृजेंद्र शर्मा पर हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस कर्मी पर हमला होने की सूचना रम्पुरा चैकी प्रभारी मंगल सिंह को मिलीी। चौकी प्रभारी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचते उससे पहले ही हमलावर फरार हो गए। जिसके बाद घायल पुलिस कर्मी बृजेंद्र शर्मा को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। मामले में घायल पुलिस कर्मी की तहरीर के आधाार पर शिवम उर्फ बाली पुत्र पप्पू, दीपक अड्डा पुत्र धार्मपाल, सनी पुत्र ओमप्रकाश, गौरव उर्फ भूरा पुत्र ओमप्रकाश, मुकेश उर्फ मकोड़ा पुत्र ओमप्रकाश, बंटी कोली पुत्र किशन,संजय , सुधाीर पुत्र राजेश सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। नामजद आरोपियों में से बंटी कोली और गौरव उर्फ भूरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
दो पक्षों के बीच हो रहे झगड़े को सुलझाने पहुंचे पुलिस कर्मी पर हमला, 2 गिरफ्तार
byAman Singh
0
