रुद्रपुर। उत्तराखंड आयुष मेडिकल कॉलेज एसोसिएशन के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी चंदोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन डॉ. किशोर चंदोला क़ो सोपी गई है। उत्तराखंड के 99.3 प्रतिशत मेडिकल कॉलेजों ने एकमत होकर डॉ. चंदोला के पक्ष में मतदान किया..उन्होंने कहा कि इस प्रकार का आयोजन होम्योपैथिक और आयुष चिकित्सा की प्रासंगिकता को उजागर करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
डॉ. चंदोला ने आश्वस्त किया कि उनकी अध्यक्षता में आयुष मेडिकल कॉलेज एसोसिएशन छात्रों और चिकित्सकों के हितों के साथ-साथ होम्योपैथिक चिकित्सा के प्रचार-प्रसार के लिए भी निरंतर प्रयासरत रहेगा। DPS कॉलेज में आयोजित यह कार्यक्रम केवल सम्मान का अवसर नहीं था, बल्कि एक नए दौर की शुरुआत का प्रतीक था। डॉ. किशोर चंदोला का अध्यक्ष बनना यह संकेत देता है कि उत्तराखंड में आयुष चिकित्सा को नई दिशा और गति मिलने वाली है।


