रूद्रपुर। कमल जिंदल को पुनः भाजपा जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर महापार विकास शर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि जिलाध्यक्ष के रूप में कमल जिंदल का कार्यकाल सराहनीय रहा है। उन्होंने अपनी निष्ठा और समर्पण न सिर्फ कार्यकर्ताओं को एकजुूट करने का काम किया है बल्कि कई चुनावों में कमल खिलाने का काम भी किया है। उनके नेतृत्व मे जिले में पार्टी संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। पार्टी नेतृत्व ने उन पर पुनः भरोसा जताकर कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान किया है। महापौर ने कहा कि उधम सिंह नगर जनपद की बागडोर कमल जिंदल को दुबारा सौंपने से जिले में पार्टी संगठन और मजबूत होगा और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी जिले की सभी सीटों पर अपना परचम लहरायेगी। श्री नीलकंठ धाम शैलजा कॉलोनी पहुंचने पर जिला अध्यक्ष कमल जिंदल जी परिवार सहित स्वागत एवं अभिनंदन किया गया
पुनः जिलाध्यक्ष बनने पर महापौर विकास शर्मा ने कमल जिंदल को दी बधाई
byAman Singh
0
