राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

तीन दिन बाद नदी में मिला महक का शव

 गदरपुर।गत 27 फरवरी की सायं ग्राम डोंगपुरी गदरपुर में बेर तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरकर नदी में डूबी 8 वर्षीय बालिका महक का शव आज प्रातः नदी से बरामद कर लिया गया। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। गौरतलब हो कि गत 27 फरवरी की सायं ग्राम डोंगपुरी गदरपुर निवासी तौफीक अहमद की 8 वर्षीय पुत्री महक साथी बच्चों के साथ ग्राम में ही नदी किनारे स्थित बेर के पेड़ पर चढ़कर बेर तोड़ रही थी। इसी दौरान अचानक पैर फिसल जाने से वह असंतुलित होकर नदी में जा गिरी थी। तब से पुलिस, एनडीआरफ व एसडीआरएफ की टीमें लगातार नदी किनारे डेरा लगाये उसकी तलाश में जुटी हुई थीं। बताया जाता है कि आज प्रातः नदी में कुछ लोगों ने महक का पैर देखा। जिसके बाद खोज में जुटी टीमों ने नदी में उतरकर महक के शव को नदी से बाहर निकाला। इसकी जानकारी मिलते ही उसके परिजन भी मौके पर आ गये और महक का शव देखते ही उनमें कोहराम मच गया। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक महक अपने दो भाईयों व एक बहन में सबसे बड़ी थी और ग्राम के ही एक विद्यालय में पढ़ती थी। महक की मौत से परिजनों की रमजान की खुशियां मातम में बदल गई।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़