रामनगर। कॉर्बेट क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता के उद्देश्य से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से मानव-वन्यजीव संघर्ष, कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक उन्मूलन और यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया गया। साइकिल रैली कॉर्बेट नेशनल पार्क के गर्जिया क्षेत्र से शुरू होकर ढेला में समाप्त हुई। साइकिल रैली का आयोजन वेस्ट वारियर संस्था के सहयोग से किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाना था। रैली में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 35 साइक्लिस्टों ने भाग लिया और पर्यावरण से जुड़ी अहम समस्याओं पर जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। साइकिल रैली में शामिल लोगों ने कहां कि हमारा उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोग साइकिल को अपनाएं, जिससे प्रदूषण कम हो और हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहे। साथ ही, हम प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और कचरा प्रबंधन की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं। रैली के माध्यम से यातायात नियमों के पालन की भी अपील की गई, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। आयोजकों ने बताया कि यह रैली न सिर्फ एक खेल गतिविधि थी, बल्कि एक महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश देने का जरिया भी बनी। वेस्ट वारियर संस्था की सदस्य मिताली रावत ने कहां कि हमें मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए जागरूकता फैलानी होगी, जंगलों में प्लास्टिक फेंकना वन्यजीवों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है,इस तरह की पहल से लोग संवेदनशील बनेंगे और बदलाव लाने में मदद मिलेगी। रैली में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने पूरे रास्ते में पर्यावरण बचाओ,प्लास्टिक हटाओ और साइकिल अपनाओ, पर्यावरण बचाओ जैसे नारों के जरिए लोगों को जागरूक किया।
रामनगर में साइकिल रैली से वन्यजीव सप्ताह का आगाज
byAman Singh
0