राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने छोड़ा सरकारी आवास, ऋषिकेश के लिए हुए रवाना

देहरादून। मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सरकारी आवास छोड़ दिया है। सोमवार को प्रेम चन्द्र अग्रवाल सरकारी आवास छोड़कर ऋषिकेश में स्थित अपने निजी आवास के लिए रवाना हो गए। जानकारी के अनुसार रविवार को मंत्री पद से अपना इस्तीफा देने के बाद सोमवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने यमुना कॉलोनी में स्थित अपना सरकारी आवास छोड़ दिया । सरकारी आवास छोड़ने के बाद वह अपनी गाड़ी से ऋषिकेश में स्थित अपने निजी आवास के लिए रवाना हो गए। वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफा देने के बाद उनके समर्थकों ने उनके शासकीय आवास में एकत्रित होकर सोमवार को चक्का जाम का ऐलान किया था। जिसका असर आज डोईवाला में देखने को मिला था। जिसके बाद प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने समर्थकों ने अपनी दुकानें खोलने की अपील की थी। बता दें धिानसभा सत्र के दौरान ‘पहाड़ी’ शब्द को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि प्रदेशभर में प्रेमचंद अग्रवाल का चौतरफा विरोध शुरू हो गया। दरअसल प्रेमचंद अग्रवाल बजट सत्र के दौरान सदन में किसी सवाल का जवाब दे रहे थे, इस दौरान विपक्ष की ओर से ‘पहाड़ी’ शब्द को इस्तेमाल करते हुए मंत्री पर तंज कसा गया। जिसके बाद अग्रवाल का पारा चढ़ गया। आरोप है कि इस दौरान मंत्री ने पहाड़ियों के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अग्रवाल को फटकार भी लगाई दी। जिसके बाद अग्रवाल ने सदन में माफी मांगी थी। हालांकि इसके बाद भी मामला शांत नहीं हुआ है। विपक्ष ने तो इस मुद्दे पर सरकार को घेरा ही आमजनता में भी अग्रवाल को लेकर आक्रोश था। नतीजा ये रहा कि अग्रवाल को रविवार को अपने मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़