राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

भारत लोक शिक्षा परिषद रुद्रपुर चैप्टर के वार्षिकोत्सव के अवसर पर कल होगा कार्यक्रम आयोजित

रुद्रपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रेरणा से संचालित एकल अभियान भारत के सुदूरवर्ती ग्रामों में पंचमुखी शिक्षा के माध्यम से भारतीय संस्कृति के संवर्द्धन एवं संरक्षण का कार्य कर रहा है। इस अभियान के तहत प्राथमिक शिक्षा, आरोग्य शिक्षा, ग्राम विकास शिक्षा, जागरण शिक्षा तथा संस्कार शिक्षा के माध्यम से बच्चों एवं ग्रामीणों को शिक्षित व संस्कारित किया जा रहा है। एकल अभियान के अंतर्गत सम्पूर्ण भारत में 6-14 वर्ष तक के आदिवासी, गिरिवासी, वनवासी एवं दूरस्थ गांवों के बच्चों को सायंकालीन अनौपचारिक शिक्षा दी जा रही है। वर्तमान में लगभग एक लाख एकल विद्यालय संचालित हैं, जिनमें उत्तराखंड के 2810 गांवों में भी (एक गांव, एक आचार्य, एक विद्यालय) मॉडल के तहत विद्यालय चलाए जा रहे हैं।

संस्कार शिक्षा के अंतर्गत ग्रामीण परिवेश के भाई-बहनों को अयोध्या, वृंदावन तथा हरिद्वार में आठ माह का कथा वाचन प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके माध्यम से न केवल सनातन संस्कृति के संरक्षण का कार्य हो रहा है, बल्कि सामाजिक समरसता का भाव भी जागृत किया जा रहा है। नृत्य, वादन एवं गायन में रुचि रखने वाले कथाकारों को विशेष प्रशिक्षण देकर एकल सुरताल टीम का गठन किया गया है। यह टीम देश-विदेश में अपनी विशेष प्रस्तुतियों से राष्ट्र जागरण का कार्य कर रही है। इसी कड़ी में उत्तराखंड संभाग के अंतर्गत भारत लोक शिक्षा परिषद रुद्रपुर चैप्टर के वार्षिकोत्सव के अवसर पर 23 मार्च 2025 को जीपीएस स्कूल रुद्रपुर में देव भक्ति से राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक विजय भूषण गर्ग, सहसंयोजक भारत भूषण चुघ, सर्वव्यवस्था प्रमुख बलदेव छाबड़ा, कोषाध्यक्ष अंजुल त्यागी, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश कपूर, कार्यक्रम प्रभारी विनय बत्रा, संभाग अध्यक्ष हरीश बजाज, उपाध्यक्ष शैली बंसल, चैप्टर महामंत्री अभिषेक अग्रवाल, बंटी कालरा, कुशल अग्रवाल, अरविंद कन्नौजिया (प्रांत संगठन मंत्री उत्तराखंड) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़