रूद्रपुर। आज से दो वर्ष पूर्व 17 मार्च 2023 को जी 20 सम्मेलन के नाम पर रोड़वेज के सामने व आसपास के बाजार से उजाड़े गये सैकडों व्यापारियों ने आज व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में रोड़वेज के सामने काला दिवस मनाते हुए काले कपड़े के साथ धरना दिया और शासन प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। अपने सम्बोधन में संजय जुनेजा ने कहा कि आज से दो वर्ष पूर्व 17 मार्च 2023 को जी 20 सम्मेलन के नाम पर रोड़वेज के सामने व आसपास के बाजार से भारी पुलिस फोर्स के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने पिछले कई दशकों से रोजगार कर रहे दुकानदारों के प्रतिष्ठानों को जेसीबी की मदद से उजाड़ दिया था। जिसके बाद मुख्यमंत्री सहित कई जनप्रतिधियों व भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने आश्वासन दिया था कि उजाड़े गये सभी दुकानदारों को पुर्नवास किया जायेगा। लेकिन आज दो वर्ष बीत जाने के बाद भी प्रभावित दुकानदारों का पुर्नवास नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा जो वेंड़िंग जोन स्थापित किया जा रहा है वहां प्रभावित दुकानदारों से 8 गुणा 11 साईज की दुकान के 6.50 लाख और 10 गुणा 11 साईज की दुकान के 8 लाख रूपये मांगे जा रहे हैं। जिसे किसी भी तरह से उचित नहीं कहा जा सकता है। श्री जुनेजा ने कहा कि मुख्यमंत्री की पुर्नवास घोषणा के अनुसार पुर्नवास की कीमत नहीं वसूली जा सकती है। नगर निगम खुलेआम दुकानदारों का उत्पीड़न करने में जुटा हुआ है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों र्से कई दुकानदार रोजगार स्थान के अभाव में आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। उनकी सुनने वाला कोई अधिकारी नहीं है। अब जब वेंडिंग जो दुकानें बन रही हैं तो उनसे लाखों रूपये कीमत वसूलने की तैयारी की जा रही है। जो उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन द्वारा प्रभावित दुकानदारों को निःशुल्क दुकानें आवंटित की जायें और आर्थिक मदद के रूप में उचित मुआवजा भी दिया जाये। ताकि प्रभावित दुकानदार दो वर्षों के बाद अपना रोजगार पुनः स्थापित कर सकें। सभा को अन्य कई वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान सुरेंन्द्र तनेजा, मनोज छावड़ा, संदीप राव,आशू ग्रोवर, सिमरपल सिंह, श्याम सुन्दर धींगरा, जागीर सिंह, लक्की कालड़ा, इन्द्रजीत सिंह, हरविन्दर सिंह, सुरेन्द्र बत्रा, हर्ष रावल, अजय कक्कड़, दीपक धींगरा, बलजीत सिंह, अमरजीत सिंह, कमलजीत सिंह, इकबाल सिंह, जसवीर सिंह, विनोद ठुकराल, हन्नी, कंवल सिंह, सुशील बठला, नवीन सिंह, इकराम मियां, रणवीर सिंह, सुनील, नन्दलाल, बलदेव ग्रोवर, अनिल कक्कड़ सहित भारी संख्या में दुकानदार मौजूद रहे।
उजाड़े व्यापारियों ने मनाया काला दिवस, निःशुल्क पुर्नवास और मुआवजा देने की उठाई मांग
byAman Singh
0
