राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

जैन ग्लोबल स्कूल रूद्रपुर के कराटे खिलाड़ियों ने जीते पदक, विद्यालय ने किया सम्मानित

रूद्रपुर। जैन ग्लोबल स्कूल, रूद्रपुर के कराटे खिलाड़ियों ने सिकाई इण्डिया के तत्त्वावधान में विगत दिनों मेहरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स हल्द्वानी में अयोजित हुई 18वीं यूनिवर्शल चैलेंजर्स ट्रॉफी एवं सिकाई ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक व दो रजत पदक जीतकर विद्यालय, जिले, एवं उत्तराखंड राज्य का नाम गौरवान्वित किया।

इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रिंसिपल दीपक गुप्ता एवं विद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों एवं विद्यालय के कराटे कोच ऋषि पाल भारती सहित सभी का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए सभी खिलाड़ियों को पदक पहनाकर व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल दीपक गुप्ता ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जैन ग्लोबल स्कूल के छात्र शिक्षा के साथ–साथ खेलकूद में भी नए नए आयाम स्थापित कर रहे है। हमारे विद्यालय ने हमेशा अपने छात्रों को एक स्वस्थ और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धी माहौल प्रदान किया है ताकि वे हर क्षेत्र की गतिविधि में विकास कर सकें चाहे वह शिक्षा, खेल या अन्य कोई अतिरिक्त भूमिका हो। ताकि वे अपनी वास्तविक क्षमता की भी पहचान करें। बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा एक उज्जवल भविष्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसलिए हम यहां अपने छात्रों को एक अच्छा वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ओर उन्होंने आगे कहा कि विद्यालय के कराटे कोच ऋषि पाल भारती के दिशा निर्देशन में प्रशिक्षण ले रहे छात्र निरंतर जिले, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे है।प्रतियोगिता में अनन्या अग्रवाल ने एक स्वर्ण व एक रजत पदक, मान्या अग्रवाल ने एक स्वर्ण पदक, दीपां मिश्रा ने एक रजत पदक प्राप्त किए।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन पुष्कर राज जैन, डायरेक्टर योगेश जैन, कॉर्डिनेटर निर्मल चौहान, एचओडी गौरव जोशी, सहित अन्य विद्यालय स्टाफ ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। 

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़