राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

सड़क हादसे में प्रतिष्ठित व्यापारी की मौत

 किच्छा। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आदित्य चौक पर एक सड़क हादसे में नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी की दर्दनाक मौत हो गई जिससे नगर में शोक की लहर दौड़ गई सड़क हादसे की सूचना पर तमाम व्यापारी घटनास्थल पर पहुंच गए । प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के जूही कलेक्शन के स्वामी 62 वर्षीय रवि नागपाल पुत्र रोशन लाल नागपाल निवासी वसंत गार्डन किच्छा अपने प्रतिष्ठान के लिए स्कूटी संख्या यूके 06एवाई 6986 से निकले थे तभी पीछे से डाक कंटेनर संख्या एनएल01एएच 0848 नहीं टक्कर मार दी और घसीटता हुआ स्कूटी को ले गया जिससे स्कूटी सवार रवि नागपाल गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें लोगों द्वारा पास के ही अस्पताल में ले जाया गया तथा उनके परिजनों को सूचना दी गई। सड़क दुर्घटना की सूचना पर रवि नागपाल के पुत्रआकाश नागपाल ने अस्पताल जाकर रवि नागपाल को उपचार के लिए रूद्रपुर मेडिसिटी अस्पताल लिया गया जहां पर डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। सड़क दुर्घटना की सूचना पर को वाले प्रभारी धीरेंद्र कुमार एवं वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतीश शर्मा द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटना में शामिल कंटेनर को पुलिस चौकी लालपुर में खड़ा कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कूटी संभवतः कंटेनर के अगले हिस्से में फंस गई होगी जिस वजह से स्कूटी काफी दूर तक रगड़ती चली गई जिस वजह से रवि नागपाल भी स्कूटी के साथ खींचते हुए चले गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। नागपाल परिवार में अचानक हुई इस घटना से कोहराम मचा हुआ है तथा परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है । प्रतिष्ठित व्यापारी रवि नागपाल मृदु भाषी एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से तमाम व्यापारी एवं सामाजिक तथा राजनीतिक संगठनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी उनके आवास पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी नितिन फुटेला विजय अरोड़ा सहित तमाम पदाधिकारी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि रवि नागपाल के व्यक्तित्व की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है। प्रतिष्ठित व्यापारी रवि नागपाल अपनी आंखें भी दान दे गए हैं।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़