राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

कांग्रेस का घोषणापत्र झूठ का पुलिंदा: विकास, पूरा वातावरण भाजपामय, घबराई कांग्रेस

रुद्रपुर।  भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी मोहन खेड़ा झूठ बोलकर जनता को बरगला रहे हैं, जो कार्य मेयर के अधिकार क्षेत्र से बाहर हैं। दानपत्र और नजूल भूमि पर मालिकाना हक प्रदेश सरकार देगी, न कि नगर निगम। 

कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र भी गुमराह करने वाला है। स्मार्ट मीटर के नाम पर भी जनता को गुमराह करने के लिए हौवा खड़ा किया गया है। यह मामला भी नगर निगम के अधिकार में नहीं है। सिर्फ वोट हासिल करने के लिए लोगों को बरगलाया जा रहा है। नगर निगम में कर्मचारियों की भर्ती का वायदा भी हवा हवाई है, क्योंकि कर्मचारियों की भर्ती मेयर नहीं कर सकता। उसकी एक प्रक्रिया होती है। 

 कहा कि शहरवासियों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पार्किग की स्थाई व्यवस्था का वायदा किया गया है,लेकिन यह नहीं बताया कि स्थाई पार्किंग कहां बनाएंगे। शहर में कूडा निस्तारण के लिए प्रभावी योजना बनाने की बात भी कही गई है, लेकिन वह योजना क्या होगी उसका कोई जिक्र नहीं है।

शहर में जलभराव की समस्या का स्थाई समाधान की बात भी कही गई है, लेकिन उसकी कोई कार्य योजना नहीं बताई गई। 

विकास ने कहा कि जनता जरा विचार करे कि शहर की सड़कों और नालियों का घोषणापत्र में जिक्र तक नहीं है, जो नगर निगम का मूल कार्य है। शहर में कहां नए पार्क विकसित करेंगे इसका भी कोई जिक्र नहीं है। नगर निगम में जो गाँव शामिल हुए हैं उनमें मूलभूत सुविधाओं की कोई योजना नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बहकावे में आने से लोगों को परहेज करना चाहिए।  पूरा वातावरण भाजपामय है और नगर निगम में कमल के फूल वाली सरकार बनेगी।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़