राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

गांधी पार्क में रंगरेलिया मना रहा काठगोदाम निवासी युगल दबोचा

 रूद्रपुर। मध्य रात्रि गांधी पार्क में दीवार की आड़ लेकर रंगरेलियां मना रहे युगल को हिन्दूवादी नेताओं ने दबोचकर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बताया जाता है कि युगल हल्द्वानी काठगोदाम थाना क्षेत्र का निवासी है। जिसमें दूसरे समुदाय का युवक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर गत सायं रूद्रपुर ले आया था। कोतवाली पुलिस ने मामले की जानकारी काठगोदाम पुलिस को दी जिसके बाद काठगोदाम पुलिस लड़की के परिजनों को साथ लेकर यहां आई और आवश्यक कार्रवाई करने के बाद आरोपी युवक और लड़की को साथ लेकर रवाना हो गई। बताया जाता है कि गत मध्य रात्रि विहिप नेता संदीप वाल्मीकि कार्यकर्ताओं के साथ गांधी पार्क के पास से गुजर रहे थे तांे उन्हें पार्क के अन्दर किसी को छिपा देखा। जब वह करीब गये तो वहां प्रेमी युगल को आपत्तिनक स्थिति में देखा। उन्होंने दोनों को पकड़कर इसकी जानकारी 112 नम्बर पर पुलिस को देने के साथ ही अपने साथियों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर आ पहुंचे और युवक युवती को अपनी हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। इसी दौरान संदीप वाल्मीकि सहित विहिप के जोगेन्द्र सिंह चौहान आदि भी कोतवाली आ गये। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि पकड़े गये युवक युवती काठगोदाम थाना क्षेत्र के निवासी हैं। जिनमें गैर धर्म का युवक गत सायं नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर रूद्रपुर ले आया था। इसका पता चलने पर कोतवाली पुलिस ने काठगोदाम पुलिस से सम्पर्क किया और मामले से अवगत कराया। जानकारी मिलने पर काठगोदाम पुलिस लड़की के परिजनों को साथ लेकर यहां आई। जिसके बाद आवश्यक कार्रवाई करने के बाद काठगोदाम थाना पुलिस आरोपी युवक और लड़की को अपने साथ ले गई। घटना से हिन्दूवादी लोगों में भारी रोष व्याप्त है।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़