राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

रुद्रपुर में बंगाली समाज ने फूंका बांग्लादेश सरकार का पुतला

रूद्रपुर। बांग्ला देश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में नगर के बंगाली समाज ने जोरदार प्रदर्शन के साथ डीडी चौक पर बांग्ला देश सरकार के पुतले को आग के हवाले कर हिन्दुओ पर अत्याचार को रोकने और चिंमय कृष्ण दास को सम्मान सहित जेल से रिहा करने को बांग्लादेश पर दबाव बनाने के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। इससे पूर्व भारी सख्या में बंगाली समाज के लोग डीडी चौक पर एकत्रित हुए। जहां समाज के नेता परिमल राय ने कहा कि बांग्ला देश में सत्ता परिवर्तन के बाद पिछले कई माह से हिंदू समाज पर कट्टरपंथियों द्वारा निरंतर अत्याचार किये जा रहे हैं। वह सरकार के संरक्षण में महिलाओं से दुर्व्यवहार,धार्मिक स्थलों पर हमले कर रहे हैं। हिंदुओं की सम्पत्तियों पर कब्जा कर रहे हैं। हिंदुओं की सरेआम हत्यायें की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी ने अपने कार्यकालमें बांग्लादेश ;पूर्वी पाकिस्तानद्ध में हिंदुओं पर अत्याचार होने पर कठोर कदम उठाते हुए सेना को भेज अलग राष्ट्र का गठन कर दिया था। अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी इस अत्याचार के खिलाफ कठोर फैसला लेने की आवश्यकता है। विश्व के कई देश भारत के समर्थन में खडे हुए है। इस दौरान संजय , मोनिका ढ़ाली, किशोर हाल्दार, एसपी सरकार आदि ने भी अपने सम्बोधन में रोष जाहिर किया। जिसके बाद नारेबाजी के बीच बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंका गया। तत्पश्चात कलैक्ट्रेट में जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया। इस दौरान पंकज दास गुप्ता, विकास विश्वास, तारक वर्मन, रंजीत राणा, नारायण महाजन, मोहन कुमार, जयदेव मिस्त्री, महेश आचार्य, कौशल, सुजीत मित्रा, राजेश, मुकेश, रविन्द्र मंडल, परवेज कुरैशी, मानस बैरागी आदि मौजूद थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़