रूद्रपुर। सिडकुल स्थित लुमन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के गोदाम में अनलोड करने से पहले लाखों रूपये कीमत का सामान गायब कर दिया गया। इस मामले में लुमन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रबन्धक कार्मिक विभाग सत्येन्द्र कुमार पुत्र स्व. गोरख नाथ निवासी जय दुर्गा इन्क्लेव, दिनेशपुर ने पिकप चालक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया है। दर्ज रपट में कहा गया है कि कम्पनी में कलबुर्गी उद्योरग सतारा महाराष्ट्र से सिंह रोड लाइन ट्रांसपोर्ट के माध्यम से फिल्टर का मैटेरियल नट प्लेट आते है जो पहले इसके रुद्रपुर स्थित वेयरहाउस पर आते है फिर वहां से पिकअप गाड़ी संख्या यूके 06सीबी4476 से लुमन इंडस्ट्रीज लिमिटेड में मैटेरियल आता है। सत्येन्द्र का कहना है कि 21 नवम्बर 2024 को नियमित गोदाम की चेकिंग के दौरान विगत कुछ माह से आया उपरोक्त मैटेरियल कम पाया। उन्होंने शक जाहिर किया है कम्पनी के वेयरहाउस में मैटेरियल आने से पहले चोरी कर कम मैटेरियल कम्पनी में दिया गया है। उन्होंनं बताया इस सन्दर्भ में कम्पनी के लोडिंग प्वॉइंट पर लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया गया तो फुटेज में देखा 14 नवम्बर 2024 को उक्त पकअप गाड़ी से अनलोड किये गए मैटेरियल से भी 25 बॉक्स मैटेरियल के कम थे। अब तक चोरी हुए मैटेरियल की कीमत लगभग साढे तीन लाख रूपये है। पुलिस ने रपट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
