रुद्रपुर। दीपावली की रात शहर में अलग अलग तीन जगहों पर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग से किसी भी तरह की जनहानि की खबर नहीं है।
बताया जा रहा हैकि दीपावली की रात करीब 10 बजे दमकल विभाग को सूचना मिली कि इंदिरा कॉलोनी गली नंबर 3 के पास एक घर में आग लगी है। सूचना मिलने पर फायर यूनिट बिना देरी से घटना स्थल पहुंची तो घर की छत में रखा कबाड़ में आग पर लगी थी। दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले लोगों ने आग बुझा ली। इसके अलावा रात को ही करीब 11 बजे आदर्श कॉलोनी चौकी के पास आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग दुकान के बाहर लकड़ी के टेबल पर लगी थी। देर रात श्याम टॉकीज, मनोकामना मंदिर के पास दो दुकानों में आग लगने की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग दो दुकानों में लगी थी। दमकल विभाग के मुताबिक आग वीरेंद्र पुत्र बांकेलाल की हेयर कटिंग सैलून में लगी। आग से दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। जबकि दूसरी दुकान शिव पुत्र सोनपाल का रेस्टोरेंट की थी। आग से दुकान का सामान जल कर राख हो गया।