राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

रुद्रपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रांजिट कैम्प से 14 वर्षीय बालक लापता, पुलिस को सौपी तहरीर

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र की राजा कॉलोनी से संदिग्ध परिस्थितियों में 14 वर्षीय बालक के लापता होने का मामला सामने आ रहा है परिजनों के द्वारा रविवार को सुबह 9:30 बजे ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को तहरीर सोपते हुए बालक की बरामदगी की गुहार लगाई है

जानकारी के अनुसार ट्रांजिट कैम्प थाना पुलिस को दी गई गुमशुदगी की तहरीर में भूकन लाल पुत्र भीम सेन निवासी राजा कॉलोनी वार्ड नं.2 रुद्रपुर बताया कि उनका पुत्र सतीश कुमार (14) लापता हो गया है काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कही पता नही लगा उन्होंने बताया कि सतीश अपने घर से मेडिकल स्टोर पर काम करने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन वह मेडिकल स्टोर पर भी नहीं पहुंचा और ना तो वापस घर लौट काफी तलाश करने के बाद भी जब उसकी कोई जानकारी नही मिल पाई तो परिजनों ने पुलिस को तहरीर सोपते हुये सतीश की बरामदगी की गुहार लगाई है।



Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़