राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को बनायेंगे ऐतिहासिक: रेखा आर्य

 

रूद्रपुर। उत्तराखण्ड राज्य में आगामी जनवरी व फरवरी माह में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलों को पूर्ण रूप से सफल बनाकर न सिर्फ प्रदेश बल्कि देश वासियों के लिए भी यादगार बनाया जायेगा। यह बात प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्य ने आज यहां मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का जायजा लेने के दौरान कही। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देश का पहला ऐसा राज्य होगा जहां राष्ट्रीय खेलों की सभी प्रतियोगितायें आयोजित होंगी। उन्होंने कहा कि आज निरीक्षण के दौरान उन्हें जो कमियां दिखाई दीं उसके समय सीमा के अंदर ठीक करने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देश दिये गये हैं। इस काम में किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि खेल विभाग जल्द ही खेलों की तैयारियों की विस्तृत रिपोर्ट भारतीय ओलम्पिक संघ को भेजी जायेगी। जो अपनी वार्षिक आम सभा में अंतिम निर्णय लेगा। उन्होंने कहा कि इस बहुउद्देश्यीय हॉल में वालीबॉल, बेसबॉल, वेस्लिंग, हेंडबॉल आदि खेल प्रतियोगितायें आयोजित होगी।



Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़