राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

आर आर क्वार्टर स्थित सेनेटरी के गोदाम में हजारों रूपये का सामान चोरी

 

रूद्रपुर। शहर के आर आर क्वार्टर स्थित सेनेटरी के गोदाम में सेंध लगाकर चोरों ने हजारों रूपये का सामान चोरी कर लिया। शातिर चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के कनेक्शन भी काट दिये साथ ही डीवीआर के साथ भी छेड़ छाड़ की। सूचना पर बाजार चौकी पुलिस ने मौका मुआयना कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक आर.आर. क्वार्टर में मयंक अरोड़ा पुत्र ओमप्रकाश अरोड़ा दा सैनिटरी हाउस के नाम से दुकान और गोदाम है। मंगलवार रात चोरों ने दुकान में धावा बोलकर सीटीवी कैमरों के तार काट दिये और डीवीआर से भी छेड़छाड़ की। चोर दुकान से हजारों रूपये का ामान चोरी कर ले गये। दुकान स्वामी ने बताया कि गोदाम से महंगी टोटियां व अन्य सामान पहले ही हटा दिये थे, जिसके चलते महंगा सामान चोर नहीं ले जा पाये। सूचना पर बाजार चौकी पुलिस ने मौका मुआयना कर दुकान स्वामी से घटना के बारे में जानकारी ली। साथ ही व्यापार मण्डल अध्यक्ष संजय जुनेजा सहित कई व्यापारी नेताओं ने भी मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली और पुलिस ने खुलासे की मांग की।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़