राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

ग्राम प्रधान पर प्राणघातक हमला, विरोध में ग्रामीणों का कोतवाली में प्रदर्शन

 

रूद्रपुर। जाफरपुर क्षेत्र में बीते दिनों हुए गोलीकाण्ड की घटना की दहशत से अभी लोग उबरे भी नहीं थे कि बीती रात जाफरपुर में बदमाशों ने ग्राम प्रधान पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला करके सनसनी फैला दी। हमले में ग्राम प्रधान विक्रम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल भर्ती कराया गया है,घटना के विरोध में ग्रामीणों ने कोतवाली में एसएसआई का घेराव कर हमलावरों को शाीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। घटना रविवार रात करीब साढ़े दस बजे की है। लंबाखेड़ा के ग्राम प्रधान विक्रम सिंह पुत्र फूला सिंह खाना खाकर घर के पास टहल रहे थे तभी धारदार हथियारों से लैस कुछ बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में ग्राम प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गये, उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल भर्ती कराया गया है। घटना के सम्बंध में ग्राम प्रधान के भाई राम सिंह ने पुलिस को सौंपदी तहरीर में कहा है कि विक्रम सिंह खाना खाकर घर के बाहर टहलने के लिऐ निकले थे। तभी तीन-चार लोगों ने गोल्डी की चक्की के पास जान से मारने की नियत से जान लेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने विक्रम के हाथ पर तलवार मारी जिससे उसका हाथ कट कर लटक गया। उसके बाद पैर पर लोहे की सरिया अन्दर घुसा दी। कन्धे पर दाव मारा। जिससे ग्राम प्रधान लहुलहान होकर बेहोश गिर गये। ग्राम प्रधान को मरा हुआ समझकर हमलावर मौके से फरार हो गयें। पूरी घटना आस पडोस में लगे सीसी कैमरों में भी कैद हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर घटना के विरोध में तमाम तमाम ग्रामीणों ने सोमवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, भाजपा नेता प्रीत ग्रोवर एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश बजाज की अगुवाई में कोतवाली पहुंच कर प्रदर्शन किया और एसएसआई का घेराव कर हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की।उन्होंने कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। उनका कहना था कि लांबाखेड़ा के प्रधान विक्रम सिंह पर सोची समझी साजिश के तहत घात लगाकर हमला किया गया है। उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। हमलावरों की मंशा हत्या करना थी। बावजूद इसके कई घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है। जबकि घटनास्थल पर कई सीसीटीवी कैमरे लगे है। एसएसआई ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष रवींद्र सिंह, नरेश तपाली, सोमनाथ बाटला, संजय ठुकराल, तनु बाटला, वीरेंद्र जुनेजा, सनी वासन, राकेश बाटला, अशोक वासन, अमर सिंह, सूरज सिंह, विनोद बत्रा, सरबजीत सिंह, अनुराग बत्रा, राम सिंह, राजन, सुनील, पिंटू, रवि, ध्यान सिंह, मुकेश, अक्षय मदान, अंकित बाटला, कालू बत्रा, दीपक सागर, सुशील सागर आदि मौजूद थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़