राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही, छापा मार 4 भट्ठियां की नष्ट व 280 लीटर कच्ची शराब की खाम बरामद

रुद्रपुर। अवैध मदिरा निर्माण और बिक्री के अड्डों के समूल विनष्टिकरण के सम्बन्ध में प्रदत्त निर्देशों के क्रम में, जिला आबकारी अधिकारी राजीव सिंह चौहान के नेतृत्व में ग्राम रायपुर, अमरपुर, बिंदुखेड़ा मे 04 भट्ठियां नष्ट की तथा 02 अभियोग दर्ज कर 280 लीटर कच्ची शराब खाम बरामद की गई साथ ही रम्पुरा क्षेत्र मे एक अभियुक्त 9.8 लीटर देशी शराब के साथ पकड़ते हुऐ 60 आबकारी अधिनियम में कार्यवाही की गई। टीम का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ।

टीम मे आबकारी निरीक्षक दिवाकर चौधरी, आबकारी निरीक्षक पंकज भट्ट, उप आबकारी निरीक्षक बिजेंद्र जीना, प्रधान आबकारी सिपाही संतोष लोहनी, विकास रावत, सिपाही राजेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़