राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

बाजपुर में कांग्रेसियों ने फूंका दरोगा संदीप पिलखवाल का पुतला, एसएसपी से दरोगा को सस्पेंड करने की मांग

बाजपुर। रुद्रपुर में आदर्श कॉलोनी चौकी इंचार्ज संदीप पिलखवाल द्वारा सिख युवक के साथ गलत व्यवहार करने को लेकर कांग्रेस के दर्जनों आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष पवन शर्मा एवं विधायक जिला प्रतिनिधि डीके जोशी के नेतृत्व में बेरिया रोड तिराहे पर दरोगा संदीप पिलखवाल का पुतला फूंकते हुए सस्पेंड करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी को सौपपर कार्यवाही करने की मांग थी। एसएसपी मणिकांत मिश्रा द्वारा तत्काल प्रभाव से दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया था। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा रुद्रपुर आदर्श कॉलोनी चौकी इंचार्ज संदीप पिलखवाल चेकिंग के दौरान सिख युवक के साथ गलत व्यवहार किया और उसकी बाइक में लात मार कर बाइक गिरा दी। दरोगा संदीप पिलखवाल का विवादों से हमेशा नाता रहा है। विधायक जिला प्रतिनिधि डीके जोशी ने कहा लगभग 2020 में संदीप पिलखवाल बरहैंनी चौकी इंचार्ज थे उनके द्वारा ग्राम नमुना पहाड़पुर में घर में युवक को पकड़ने के लिए गए जहां पर महिला के साथ काफी बदतमीजी की गई थी और अपनी वर्दी खुद अपने हाथों से फाड़ कर परिवार को षड्यंत्र के तहत फसाने का प्रयास किया। जिस पर उग्र आंदोलन होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दरोगा का ट्रांसफर कर दिया गया था।जब तक दरोगा संदीप पिलखवाल को सस्पेंड नहीं किया जाएगा जब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर सत्यवान गर्ग, अनिल सेन, नवदीप सिंह कंग, फुरकान रजा, उस्मान अली तनवीर खा गुड्डू, जसवंत सिंह, जीत सिंह, निसार अहमद, प्रेम सिंह, गोल्डी सिंह, शेर सिंह, मोहम्मद यावर, अनिल बाल्मीकि, अभिषेक तिवारी, बलवीर सिंह कालू आदि मौजूद थे।
Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़