काशीपुर। आईटीआई थाने में एक महिला ने तहरीर देकर ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम पैगा निवासी पूनम ने तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह मुरादाबाद के थाना ठाकुरद्वारा के ग्राम पृथ्वीपुर निवासी किशन लाल के साथ 2016 में हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद पति किशन लाल, ससुर अर्जुन सिंह, सास भगवान देवी व जेठानी राखी दो लाख रुपये नकद की मांग करने लगे। इसके लिए उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि जान से मारने की धमकी भी दी। इसकी शिकायत ठाकुरद्वारा पुलिस को की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता ने आईटीआई थाने में शिकायत दर्ज की है।
