राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

वार्ड एक फुलसुंगा में सड़क निर्माण को लेकर सड़क पर उतरे लोग

रूद्रपुर। वार्ड एक फुलसुंगा स्थित मारूति कंुज विहार कालोनी के लोगों ने आज क्षेत्र में सड़क निर्माण कराये जाने की मांग को लेकर नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि यह सड़क क्षेत्र के करीब 6 गांवों को जोड़ती है। जो आज उपेक्षा के कारण जर्जर हालत में पहुंच गई है। निगम प्रशासन भी मार्ग निर्माण नहीं करा रहा है। उन्होंने कहा यदि शीघ्र मार्ग निर्माण नहीं कराया गया तो आगामी हर चुनाव में क्षेत्र के लोग वोट देने नहीं जायेंगे। रोड़ नहीं तो वोट नहीं। इस दौरान मोहन सिंह रौतेला, रामवीर, अब्दुल चौधरी, आनन्द सिंह, भूपेन्द्र सिंह, विक्रम बिष्ट, हरीश, परमवीर, गोकुल, रामपाल, असलम, पूरन सिंह, अनिल कांेरंगा, सरोज देवी, दयावती, सुनीता, प्रेमा, जानकी, गंगा देवी, आशा रानी, देवकी देवी, रीना, शिव कुमारी, प्रीति, जयंती देवी, नीतू देवी आदि मौजूद थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़