रूद्रपुर। आदर्श कालोनी चौकी इंचार्ज संदीप पिलखवाल द्वारा सिख युवक के साथ की गयी बदसलूकी के खिलाफ सिख समाज सहित तमाम लोगों ने शुक्रवार को गल्ला मण्डी में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान चौकी इंचार्ज के निलंबन की पुरजोर मांग की गयी। बता दें बुधवार सांय आदर्श कालोनी में चेकिंग के दौरान एक सिख युवक के साथ आदर्श कालोनी चौकी इंचार्ज की नोक झोंक हो गयी थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें चौकी इंचार्ज संदीप पिलखवाल युवक का गिरेवान पकड़े नजर आ रहे हैं। आरोप है कि दरोगा ने युवक की बाइक को लात मारकर गिरा दिया और युवक के साथ अभद्रता की। इस मामले में एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने दरोगा को लाईन हाजिर कर दिया है। सिख समाज सहित, शहर के व्यापारी और अन्य लोग चौकी इंचार्ज के निलंबन की मांग कर रहे हैं। इसी को लेकर शुक्रवार को सिख समाज सहित अन्य लोग बड़ी संख्या में गल्ला मण्डी में एकत्र हुए। इस दौरान धरना स्थल पर आयोजित सभा में चौकी इंचार्ज के निलंबन की पुरजोर मांग की गयी। वक्ताओं ने कहा कि चौकी इंचार्ज पूर्व में भी विवादित रह चुका है। पूर्व में भी इस दरोगा ने वर्दी की हनक दिखाकर मित्र पुलिस की छवि खराब की है। वक्ताओं ने कहा कि वर्दी की आड़ में गुण्डागर्दी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। धरने को पूर्व मंत्री एवं किच्छा के विधायक तिलकराज बेहड़, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल,व्यापार मण्डल अध्यक्ष संजय जुनेजा, ने भी समर्थन दिया। इस अवसर पर बलविंदर सिंह, तजेन्द्र सिंह विर्क, ठाकुर जगदीश सिंह, संजय ठुकराल, जगतार सिंह बाजवा, सुरेश कम्बोज, गुरूसेवक सिंह, नवतेज सिंह,दिलजोत बाजवा, व्यापार मण्डल महामंत्री मनोज छाबड़ा, कोषाध्यक्ष संदीप राव, सतपाल ठुकराल, गुरसेवक सिंह, गुरजीत सिंह, सददाम पाशा, हरविंदर सिंह, विक्रम सिंह गौराया, हैप्पी विर्क, विक्रम सिंह लड्डू, प्रभजीत सिंह संधू, हरविंदर सिंह आदि सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
सिख युवक के साथ हुई बदसलूकी को लेकर विरोध प्रदर्शन, लोगों में उबाल, तीन घंटे तक चला धरना
byAman Singh
0
