रुद्रपुर। रेलवे फाटक पर प्रस्तावित मरम्मत कार्य के चलते 25 सितंबर को रुद्रपुर-हल्द्वानी तो 26 सितंबर को रुद्रपुर-दिनेशपुर मार्ग बंद रहेगा। पूर्वोत्तर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्यालय रुद्रपुर ने अवगत कराया है कि 25 सितंबर को छतरपुर-हल्दी रेलवे स्टेशनों के मध्य रुद्रपुर-हल्द्वानी मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक पर मरम्मत कार्य किया जाना है। इस दौरान सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक यातायात बंद रहेगा। वाहन लालकुआं-रुद्रपुर मार्ग से गुजरेंगे। वहीं रुद्रपुर-छतरपुर रेलवे स्टेशनों के मध्य रुद्रपुर-दिनेशपुर मार्ग पर अशोक लेलेंड कंपनी के पास स्थित रेलवे फाटक पर मरम्मत कार्य के चलते भी इसी समय सीमा में यातायात बंद रहेगा। इस दौरान वाहन रुद्रपुर-काशीपुर राजमार्ग से गुजरेंगे।
25 को हल्द्वानी, 26 को दिनेशपुर सड़क पर यातायात रहेगा बंद
byAman Singh
0
