रूद्रपुर। काशीपुर रोड स्थित भगवानपुर कोलडिया के लोगों को कोर्ट के आदेश पर उजाड़े जाने के बाद आज पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में उजाड़े गये लोगों ने डीएम उदयराज सिंह से मुलाकात कर अपना दुख-दर्द सुनाया। लोगों को रोता- बिलखता देख जिलाधिकारी उदय राज सिंह का दिल पसीज गया और उन्होंने तत्काल तहसीलदार को ग्राम सभा की रिक्त भूमि का सर्वे करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता को दूरभाष पर तत्काल ग्रामीणों का मलबा भी देने हेतु निर्देशित किया। कोर्ट के आदेश पर हटाए गए 46 परिवारों के लोगों के साथ डीएम से मुलाकात के दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि सभी हटाए गए लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भवन उपलब्ध कराए जाएं। बारिश के दौरान बे घर हुए लोगों के रहने की वैकल्पिक व्यवस्था हो, लोगों के सामने जीवन यापन का संकट खड़ा हो गया है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए सभी के भोजन की व्यवस्था भी की जाए। प्रशासन द्वारा जब्त किये जा रहे मकानों के मलवे पर रोक लगाई जाए। उजाड़े गये लोगों का दर्द सुन डीएम उदयराज सिंह गंभीर हो गये और उन्होंने तहसीलदार को ग्राम सभा की रिक्त भूमि का सर्वे करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता ओमपाल सिंह को फोन कर ग्रामीणों का मलबा भी उन्हे देने को निर्देश किया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन और सरकार सभी लोगों के साथ खड़ी हुई, किसी को भूखा नहीं सोने दिया जायेगा। रहने की वैकल्पिक व्यवस्था होगी। सभी लोगों की बात सुनकर भरोसा दिया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाये जाने के प्रयास किये जायेंगे। श्री ठुकराल के साथ जिलाधिकारी से मिलने वालों में विश्वामित्र गौड, रामाशंकर जाटव, हरे राम, विजय साहनी, विनोद साहनी, अमरनाथ गौड़,राधेश्याम गौड़,मुन्ना गौड़,रमेश जाटव, सुरेश, रिंकू जाटव, दिनेश साहनी, सुनील जाटव, श्रीनिवास जाटव, जय प्रकाश, सतीश, कतवारू, मालती गौड़,बेबी गौड़,संजू, शान्ति देवी, वन्दना देवी, गुजा गौड़,आरती रानी, सीता देवी, सुनीता साहनी, पुष्पा देवी, पानवति देवी, रामावति, नेहा, इन्दिरा देवी,फूलमति दवी,नेहा, अम्बिका देवी, प्राची,सुरेन्द्र सिंह,विशाल मेहरा आदि शामिल थे।
उजड़े लोगों की वेदना सुन जिलाधिकारी ने तहसीलदार को मलबा देने का दिया निर्देश, उजड़े लोगों को जगह मिलने की जगी उम्मीद
byAman Singh
0
