रुद्रपुर। टीवी एस मजदूर संघ के राजेश चन्द्र द्वारा सभा को संबोधित करते हुये कहा कि यहां बैठे लोकल प्रबन्धन द्वारा हर बार वार्ताओं में यह कह कर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं हमारे हाथ में कुछ नहीं है लेकिन पिछले कई दिनों से कारपोरेट एच आर हैड पन्तनगर प्लांट में मौजूद रहे के बाद भी श्रमिक प्रतिनिधियों से वार्ता न करना प्रबन्धन की मनसा साफ दिख रही है। वही, अध्यक्ष मनोहर सिंह ने अपने सम्बोधन में संगठन के सदस्यों को दृढ़ संकल्प लेने व आन्दोलन को तेज करने पर जोर देने का दिया संदेश।
कोषाध्यक्ष हरीश सिंह राणा ने संगठन के सभी सदस्यों को आगे लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहने और शीघ्र दिन रात की हड़ताल पर बैठे के दिए संकेत। हड़ताल में संगठन के सभी सदस्य मौजूद रहे।
