(G-वार्ता)
बाजपुर। भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख एवं भाजपा सांसद बृजभूषण शरण गिरफ्तारी एवं बर्खास्तगी की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर विगत कई दिनों से चल रहे देश के पदक विजेता 7 महिला पहलवानों के धरने को यूथ कांग्रेसियों ने समर्थन देते हुए भगत सिंह चौक पर प्रदर्शन किया lयूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष अराज सिंह सिध्दू ने कहा कि देश के बेटा-बेटी आज अपने मान सम्मान के लिए लड़ रहे हैं यह पदक जीतकर पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा करने वाले पहलवान हैं।हम सब न्याय की इस लड़ाई में इनके साथ अन्तिम सांस तक संघर्ष करेंगे।
