(G-वार्ता)
रूद्रपुर। आर0टी0ई0 में मानक से अधिक शुल्क की प्रतिपूर्ति प्राप्त कर लाखो का घोटाला की जांच की मांग की गई।
बताते चले कि रेशमबाड़ी निवासी समाजिक कार्यकर्ता मनीष बावा ने जिलाधिकारी समेत उच्चाधिकारियों को प्रेषित शिकायती पत्र में कहा कि दूधियानगर रूद्रपुर जिला ऊधमसिंह नगर में शिव सर्च पब्लिक स्कूल के नाम से एक विद्यालय संचालित है। स्कूल के प्रबन्धन ने आर0टी0ई0) के तहत वर्ष 2022-23 में विद्यालय मे अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को प्रवेश दिया गया है तथा आर0टी0ई0 के तहत कक्षा 1 से कक्षा 3 तक अध्ययनरत छात्र/छात्राओ का मासिक शुल्क मु0 1250/- प्रति छात्र/छात्रा के हिसाब से प्रतिपूर्ति प्राप्त की गई है जब कि कक्षा 1 से कक्षा 3 तक के प्रति छात्र/छात्रा की मासिक शुल्क रू0 150/- से रू0 300/- तक है, इस प्रकार उक्त विद्यालय द्वारा गलत तरीके से प्रति छात्र/छात्रा के हिसाब से रू0 1250/- प्राप्त कर इस विद्यालय ने सरकार को लाखों रूपये का घोटाला किया है, जनहित में इसकी जांच किया जाना न्यायसंगत है। श्री बावा ने बताया कि इस मामले का खुलासा आर0टी0आई के तहत प्राप्त सूचना से हुआ है।
मनीष बावा द्वारा दिया गया पत्र👇


