(G-वार्ता)
बाजपुर।समाजवादी पार्टी कार्यालय बाजपुर में अरविंद यादव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के नेतृत्व में समाजवाद के जनक डॉ राममनोहर लोहिया जी की जयंती मनायी गई, इस मौक़े पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।अरविंद यादव ने लोहिया को याद करते हुए कहा कि लोहिया जी भारत के स्वतंत्रता सेनानी प्रखर चिंतक तथा समाजवादी राजनेता थे बह संपूर्ण देश में समाजवाद की विचारधारा स्थापित करना चाहते थे लोहिया जी हिन्दी भाषा के समर्थक थे उनका मानना था कि समाज में समानता स्थापित करने के लिए हिन्दी भाषा का उपयोग आवश्यक है ।साथ ही देश की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहिद भगत सिंह , सुखदेव , राजगुरु जी के शहीदी दिवस पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौक़े पर शिवराज सिंह राणा { पूर्व अध्यक्ष बाजपुर बार एसोसिएसन् } अमित कुमार ,अरविंद कुमार, विशाल यादव , गौरव आर्य, उज्ज्वल सिंह , कुलदीप , ध्रुव चुनारा ,हनी सिंह अमन कुमार लोग मौजूद रहे !
