केंद्रीय एजेंसियों के बल पर सिसोदिया और जैन को जबरन बंद किया है, शिक्षा व स्वास्थ्य में सुधार नहीं चाहती केंद्र सरकार, आप कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को बताएंगे भाजपा सरकार की काली करतूतें, लोगों के हस्ताक्षर करवाकर प्रधानमंत्री को भेजेंगे पत्र
(G-वार्ता)
बाजपुर।आम आदमी पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता टम्टा बाजवा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा भाजपा सरकार तानाशाही की पराकाष्ठा कर रही है।आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए पार्टी के शीर्ष नेताओं को जेल में बंद करने के षड्यंत्र किया हैं।केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग से दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया एवं शिक्षा मंत्री सत्येंद्र चंद्र जैन को जेल भेजा गया।भाजपा सरकार देश में शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में कतई सुधार नहीं चाहती है उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर घर जाकर भारतीय जनता पार्टी की कारगुजारी ओं को उजागर करेंगे व मनीष सिसोदिया एवं सुरेंद्र जैन द्वारा दिल्ली में जनहित में किए गए कार्यों से अवगत करवाएंगे साथ ही लोगों से मनीष सिसोदिया के समर्थन में पत्र भिजवाया जाएगा।बैठक की अध्यक्षता आम आदमी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बेदी ने कहा आम आदमी पार्टी के संगठन को और मजबूत किया जाएगा वह सभी पदों पर शीघ्र ही नियुक्तियां की जाएंगी व फ्रंटल संगठनों को भी मजबूत किया जाएगा।बैठक में आप नेता जगतार सिंह बाजवा,अरुण कुमार शर्मा,इंद्रजीत सिंह बंटी, रिजवान,बब्बू सागर,भगवंत सिंह , जसवंत सिंह आदि वक्ताओं ने अपने विचार रखें बैठक में हरदयाल सिंह, योगेश कुमार सैनी,खेम करण सैनी, पवन खानसली, दारा दिले रंधावा, शेर सिंह ,संकेत कुमार ,हामिद अंसारी लईक अहमद, तशलीमा, तौकीर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
