(G-वार्ता)
बाजपुर। दृष्टि हाॅस्पिटल हल्द्वानी के विशेषज्ञों द्वारा श्री सांई नर्सिंग होम बरहैनी में निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर लगाकर क्षेत्रवासियों की आँखों की जाँच की। शिविर का शुभारम्भ बरहैनी व्यापार मण्डल उपाध्यक्ष सुनील सैन, समाजसेवी वीरेन्द्र बिष्ट व प्रवीण देउपा ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में 140 मरीजों की निःशुल्क नेत्र जाँच कर दवाई वितरित की गई। इस मौके पर डाॅ. कमलेश माजिला, डाॅ. सुमित कुमार, गंगा प्रसाद आदि थे।
