(G-वार्ता)
गदरपुर। पिछले कुछ दिनों से बच्चा चोरी करने वाले गिरोह के विचरण करने जैसी अफवाहें फैल रही हैं और साथ ही साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रही है जो कि लगभग भ्रामक है थानाध्यक्ष राजेश पांडे का कहना है कि इस तरह की अफवाहें सीधे-सीधे लोगों में भय का वातावरण बनाती हैं इस तरह की अफवाहों से लोग मानसिक, मंदबुद्धि भिखारियों एवं फेरी लगाकर सामान बेचने वाले और वेशभूषा से अलग प्रतीत होने वाले निर्दोष लोगों के साथ आक्रमक व्यवहार किए जाने की संभावना है हालांकि सूत्र बता रहे हैं कि बुधवार को थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मजरा शीला वह भुढ़िया कॉलोनी के अधिकतर लोग बच्चा चोरों की अफवाहों से रात भर जागने की बातें सामने आई है थानाध्यक्ष ने बताया कि बच्चा चोरी संबंधी अफवाह झूठ एवं भ्रामक है और ना ही पिछले कुछ दिनों में इस तरह की कोई घटना हुई है पुलिस ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि वह अफवाहों पर ध्यान ना दें संदिग्ध दिखने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ मारपीट ना करें और अगर कहीं कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखता भी है तो उसकी सूचना तुरंत इस नंबर पर 9411112907पुलिस को दें समाज की सेवा में पुलिस 24 घंटे तत्पर है ।
