राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

दो दिवसीय न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई संपन्न।



(G-वार्ता)
नानकमत्ता। न्याय पंचायत नानकमत्ता की श्री गुरुनानक अकैडमी नानकमत्ता में चल रही अंडर-14 व 17 आयु के बालक/ बालिका वर्ग खिलाड़ियों की न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 'खेल महाकुंभ' का समापन शनिवार को हुआ।
जानकारी देते हुए संकुल समन्वयक जशोद सिंह मेहता ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर 17 आयु बालक/बालिका वर्ग के कई मुकाबले खेले गए। जिसमें सभी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया।
ओर आगे खेल समन्वयक किशोर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों को विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं हेतु चयनित किया गया है। जिसमें अंडर 14 बालिका वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए रितिका राणा, जगदीप कौर, शिवानी कुमारी, कशिश, रितिका, स्नेहा, अर्पिता, प्रतिज्ञा राणा, पूजा गोस्वामी, ज्योतीचंद, कबड्डी खेल प्रतियोगिता में जगदीप कौर, ममता, अंजली राणा, रिद्धिमा, अदिति, इलमा, शिवांगी, प्रियांशी राना, चांदनी, किरण कौर, खो–खो प्रतियोगिता में पलक राणा, रचयिता, निकिता, नंदिता, प्रतिभा, ललिता, गरिमा जोशी, ऋतु जोशी, हिमानी बेनीवाल, खुशबू, वैष्णवी, सानिया एवं बालक वर्ग 60 मीटर दौड़ में मोहम्मद फैज, 600 मीटर दौड़ में सुमित सिंह, लंबी कूद में अमन सिंह, ऊंची कूद में सुमित सिंह, गोला फेंक में अमन सिंह, तथा अंडर 17 बालक वर्ग प्रतियोगिता कि 100 मीटर दौड़ में सूरज नाथ, ,200 मीटर दौड़ में राजवीर सिंह, 400 मीटर डोडमें मनप्रीत सिंह, 800 मीटर दौड़ में अरबाज सिंह, 1500 ओर 3000 मीटर दौड़ में रोहित कुमार, लम्बी कूद में विनय, ऊंची कूद में आयुष राना, चक्का फेंक और गोला फेंक में में कृष्ण राना, भाला फेंक में साहिल सहित सभी खिलाड़ियों को चयनित किया गया है। और आगे किशोर सिंह ने बताया कि सभी चयनित खिलाड़ियों को उनके विद्यालय में सूचना दे दी जाएगी।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सभी विजेता खिलाड़ियों को पदक पहना कर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में संकुल समन्वयक जशोद सिंह मेहता द्वारा प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक आयोजित कराने के लिए सभी शिक्षक गण, निर्णायक मंडल, अतिथि एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
प्रतियोगिता में मंच संचालन के.एन अटवाल, वीरेंद्र सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर कुंवर सिंह राणा, सुरजीत सिंह, जसपाल सिंह, हिमाचल कुमार ,निमाई चंद्र माझी, त्रिलोकचंद, नवीन चंद्र पांडे, राधे सिंह, फकीर सिंह राणा, जितेंद्र सिंह, राहुल, लीला रौतेला, नीलम कुमारी, हेमलता बिष्ट, भारती कार्की, निशा देओल ,नरेश सिंह राणा, पीयूष गुप्ता, विकास सिंह मेहता, आयुष मेहता तेजेंद्र सिंह, विक्की सहित अनेको गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़