राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

लुटेरों की दस्तक से पुलिस हुई सतर्क, जांच में जुटी

(G-वार्ता) काशीपुर-बेखौफ बदमाशों ने शहर में एक प्रतिष्ठित व्यापारी व भाजपा नेता के घर में घुसकर लाखों रुपये के गहने लूट लिये। घटना भाजपा विधायक के आवास के नजदीक रहने वाले भाजपा नेता के घर में होने से शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगा है। जानकारी के अनुसार आई टी आई थाना क्षेत्र स्थित पूर्व भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा के घर से सटे मकान में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप पैगिया का व डॉ ईश्वर अग्रवाल का निवास है। डॉ ईश्वर अग्रवाल ने बताया कि बीती रात घर के सभी लोग सोये हुए थे। सुबह जब उठे तो एक दरवाजा टूटा हुआ देखा। साथ ही सामान बिखरा हुआ देखने पर जब आलमारी देखी तो उसमें से आभूषण आदि गायब देखकर माथा ठनका। घर के भीतर लगे सीसीटीवी चैक किये तो उसमें चार बदमाश रिवॉल्वर लहराते हुए दिखाई दिये। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार घटना रात दो बजे के आसपास की है। घटना की सूचना तत्काल आईटीआई थाना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। तथा परिजनों से जानकारी ली।बहरहाल काशीपुर में भाजपा विधायक के घर के पास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए इतन बड़ी वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इस दौरान लुटेरों के सामने घर का कोई सदस्य नहीं आया ये गनीमत रही। बहरहाल पूरे शहर में इस वारदात की चर्चा है। पुलिस मौके पर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़