राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

धामी के सर फिर सजा मुख्यमंत्री का ताज

(G-वार्ता) देहरादून सभी कयासों को धता बताते हुए पुष्कर सिंह धामी के सर फिर मुख्यमंत्री का ताज सज गया है। आपको बता दें कि आज विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह तथा मीनाक्षी लेखी की मौजूदगी में निवर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सर फिर मुख्यमंत्री का ताज पहना दिया गया है हालांकि बड़े बड़े चेहरे इस दौड़ में शामिल थे किंतु अधिकांश विधायकों की सहमति पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में होने तथा हाईकमान द्वारा उन पर भरोसा जताया जाने के कारण पुष्कर सिंह धामी को फिर मुख्यमंत्री घोषित कर दिया गया है। हालांकि बड़े चेहरों में सांसद राज्यसभा सांसद केंद्रीय मंत्री सहित कई वरिष्ठ विधायक लोग चर्चा द्वारा दौड़ में शामिल थे किंतु पिछले 6 माह के दौरान धामी की कार्यशैली एवं कार्यों को देखते हुए पार्टी हाईकमान द्वारा उन पर विश्वास जताते हुए उनको फिर प्रदेश की बागडोर सौंप दी है धामी को बागडोर सौंपी जाने से उनके गृह मंडल कुमायूं में भी हर्ष की लहर दौड़ गई है।
Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़